CNG गाड़ियों की मांग भारत में तेजी से बढ़ी है, खासकर तब जब पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें आम आदमी के बजट से बाहर जा रही हैं। ऐसे में CNG SUV एक किफायती और प्रैक्टिकल विकल्प बनकर उभरी हैं। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे भारत में उपलब्ध 7 ऐसी CNG SUVs की जो ना सिर्फ माइलेज में बेहतर हैं, बल्कि फीचर्स और कीमत के मामले में भी संतुलन बनाकर चलती हैं।
Maruti Victoris – दमदार माइलेज के साथ प्रीमियम डिजाइन | Maruti Victoris price, milage, top speed
Maruti की नई SUV Victoris ने लॉन्च होते ही ग्राहकों का ध्यान खींचा है। इसका डिजाइन स्लीक और थोड़ा मस्कुलर लुक देता है, जो इसे एक प्रीमियम SUV का फील देता है। इसमें 1.5-लीटर का इंजन मिलता है जो CNG मोड में लगभग 27.02 km/kg का माइलेज देता है।
इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ा 55 लीटर का CNG टैंक और कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। Maruti Victoris price की बात करें तो यह ₹11.5 लाख (ex-showroom) से शुरू होकर ₹14.57 लाख तक जाती है। वहीं, Maruti Victoris top speed लगभग 160-170 km/h तक बताई जा रही है, जो हाइवे ड्राइव के लिए पर्याप्त है।
Maruti Brezza – भरोसे के साथ बढ़िया माइलेज
Brezza अपने CNG वेरिएंट में 1.5-लीटर K15C इंजन देती है जो करीब 25.51 km/kg का माइलेज देता है। इसका कैबिन स्पेस अच्छा है और लंबी यात्रा में भी यह थकान नहीं देती। इसकी कीमत ₹9.17 लाख से ₹11.31 लाख तक जाती है।
Tata Nexon – स्टाइल और स्पेस का संतुलन
Nexon अब CNG वर्जन में भी उपलब्ध है। इसका टर्बो इंजन लगभग 24 km/kg का माइलेज देता है। Nexon का बूट स्पेस और राइड क्वालिटी इसे फैमिली यूज़ के लिए बेहतर बनाते हैं। कीमत ₹8.23 लाख से शुरू होती है।
Toyota Urban Cruiser Taser – माइलेज में सबसे आगे
अगर आपका प्राथमिकता माइलेज है, तो Taser पर नज़र डालें। इसका 28.51 km/kg का माइलेज इसे इस सेगमेंट की सबसे किफायती SUV बनाता है। हालांकि यह सिर्फ E वेरिएंट में आती है, लेकिन बेसिक फीचर्स के साथ डेली यूज़ के लिए परफेक्ट है। कीमत ₹8.11 लाख (ex-showroom) है।
Maruti Fronx – स्टाइलिश बॉडी, कम खर्च
Fronx का CNG वेरिएंट Sigma और Delta वेरिएंट में उपलब्ध है। यह भी 28.51 km/kg का माइलेज देता है। इसकी कीमत ₹7.79 लाख से शुरू होकर ₹8.59 लाख तक जाती है, जो इसे बजट में एक अच्छा विकल्प बनाता है।
Hyundai Exter – छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त
Hyundai Exter का डिज़ाइन कॉम्पैक्ट है लेकिन फीचर्स में कोई कटौती नहीं की गई है। CNG वर्जन में यह 27.1 km/kg का माइलेज देती है और इसकी कीमत ₹6.87 लाख से ₹8.77 लाख तक जाती है।
Tata Punch – बजट में CNG SUV की तलाश खत्म
Punch CNG Twin Cylinder टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसमें 1.2-लीटर इंजन है जो 26.99 km/kg का माइलेज देता है। कीमत ₹6.68 लाख से शुरू होकर ₹9.15 लाख तक जाती है, जो इसे एंट्री-लेवल SUV के तौर पर एक अच्छा विकल्प बनाती है।
निष्कर्ष – CNG SUV चुनते वक्त माइलेज ही नहीं, ज़रूरतों पर भी ध्यान दें
अगर आपका फोकस माइलेज है तो Toyota Taser और Maruti Fronx सबसे बेहतर विकल्प हैं। लेकिन अगर आप ज्यादा स्पेस और फीचर्स चाहते हैं तो Maruti Victoris और Tata Nexon पर विचार कर सकते हैं। छोटे परिवारों के लिए Hyundai Exter और Tata Punch अच्छी और बजट-फ्रेंडली SUVs हैं।
अब जब आपके पास ₹6.68 लाख से लेकर ₹14.57 लाख तक का विकल्प है, तो ज़रूरत और बजट के अनुसार सही SUV चुनना थोड़ा आसान हो गया है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और उपलब्ध मॉडल के आधिकारिक विवरणों पर आधारित है। वाहन की कीमत, माइलेज, फीचर्स और उपलब्धता क्षेत्र और समय के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। कृपया वाहन खरीदने से पहले नजदीकी डीलरशिप से पूरी जानकारी और टेस्ट ड्राइव जरूर लें। हम किसी भी परिवर्तन या त्रुटि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।